फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   It is mandatory to update Aadhaar base data in RTO office.

Hamirpur News: आरटीओ कार्यालय में आधार बेस डाटा अपडेट कराना अनिवार्य

Sat, 07 Feb 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to update Aadhaar base data in RTO office.
हमीरपुर। वाहन स्वामियों को परिवहन कार्यालय में आधार बेस डाटा अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अपना मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट कराना अनिवार्य है। इससे वाहन स्वामी को उनके वाहन से संबंधित जानकारियां समय से उपलब्ध होती रहेंगी।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय से वाहन स्वामियों को एसएमएस के माध्यम से सभी तरह की जानकारी मोबाइल पर अपडेट की जा रही हैं। इससे उनको फिटनेस, बीमा, चालान से संबंधित जानकारी समयानुसार प्राप्त होंगी। यह व्यवस्था आरटीओ कार्यालय में शुरू की गई है। वाहन स्वामी समय की जानकारी होने पर फिटनेस, बीमा आदि में जुर्माना से बच सकते हैं।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि जनपद में करीब डेढ़ लाख वाहन पंजीकृत है। सभी वाहन स्वामियों को मोबाइल नंबर व ईमेल सहित आधार बेस डाटा अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें वाहन स्वामियों को विभाग में आने की जरूरत नहीं है। वे खुद विभाग के वेबसाइट https://vahan.pariva-han.gov.in पर जाकर आसानी से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसमें वाहन स्वामियों को वाहन संख्या, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन दिनांक व फिटनेस की जानकारी भरकर स्वयं अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते हैं कि वर्ष 2019 के बाद आए ज्यादातर वाहनों का डाटा अपडेट है। वहीं, इसके पूर्व के करीब 70 हजार वाहन स्वामियों का आधार बेस डाटा अपडेट कराया जा रहा है। इससे वाहन स्वामियों को चालान, फिटनेस, बीमा के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएंगी। यह जानकारी मिलते ही वाहन स्वामी जुर्माना व अतिरिक्त चार्ज से बच सकते है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील किया है कि अपने मोबाइल नंबर व ईमेल जरूर अपडेट करा लें। इससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed