फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Irregularities found two vendors Sue

अनियमितताएं पाए जाने पर दो दुुकानदारों पर मुकदमा

Tue, 02 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 02 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found two vendors Sue
 जिले में नियमित खाद्यान्न सामग्री के वितरण किए जाने को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी सहित विभागीय टीम ने राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो राशन विक्रेताओं द्वारा वितरण में अनियमिततायें पाए जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया जबकि जबकि आधा दर्जन से ज्यादा राशन की दुकानें निलंबित कर दी गई। इससे राशन विक्रेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बीके महान ने सोमवार को  जगह-जगह राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अजनर की कोटेदार अंगूरी देवी, और इसी गांव के कोटेदार शिवकुमार द्वारा वितरण में अनियमिततायें पाए जाने पर इसकी रिपोर्ट एसडीएम कुलपहाड़ को सौंपी गई, जिस पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी तरह विकास खंड कबरई के ग्राम ग्योढ़ी में जिला पूर्ति अधिकारी को निरीक्षण में दुकानदार मंगल सिंह द्वारा अनियमितताएं किए जाने की शिकायत पर उसकी दुकान निलंबित कर दी गई।
विज्ञापन

 इसी तरह विकास खंड पनवाड़ी के ग्राम अलीपुरा में दुकानदार मिथलेश कुमार द्वारा राशन वितरण न करने और अनियमितताएं पाए जाने पर उसके खिलाफ खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, साथ ही राशन की दुकान निलंबित कर दी गई। जैतपुर के कोटेदार प्रताप कुशवाहा द्वारा राशन सामग्री वितरण में धांधली किए जाने पर दुकानदार के खिलाफ खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दुकान निलंबित कर दी। कार्रवाई में  जहसं चार दुकानदारों की जमानत धनराशि जब्त की गई वहीं दो कोटेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed