{"_id":"695aaf3033c440606c0a11ec","slug":"intermediate-student-hanged-himself-to-death-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121242-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
चरखारी/खरेला। कस्बा चरखारी में किराये के मकान में रह रहे इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से छात्र का मोबाइल बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
थाना खरेला के कमलखेड़ा गांव निवासी गोकुल के दो बेटे और दो बेटियां कस्बा चरखारी में किराये के मकान में रहकर शिक्षा ग्रहण करती हैं। बड़ा बेटा राघवेंद्र पाल (18) कस्बे के इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र था। शनिवार को एक भाई व एक बहन गांव चले गए जबकि दूसरी बहन कोचिंग गई थी। इसी दौरान छात्र ने कमरे में रस्सी का फंदा कस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जब बहन कोचिंग से लौटी तो भाई को फंदे से लटकता देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए छात्र का मोबाइल कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। मोबाइल से कॉल डिटेल व अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसके बाद आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा।