फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Inter student commits suicide by hanging herself

Mahoba News: इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 23 Jan 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inter student commits suicide by hanging herself
महोबा। इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेतों पर काम करने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

महोबा कोतवाली के पचपहरा गांव निवसी चरन सिंह की पुत्री संतोषी (18) शहर के बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। रविवार को संतोषी घर पर अकेली थी। परिजन खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम घर पहुंचे परिजनों ने कुंडी बजाते हुए आवाज लगाई, लेकिन आहट नहीं मिली।
परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो छात्रा फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद नहीं हुआ। बेटी ने यह कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। उधर, कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed