{"_id":"647f70ec0490189a5f047d06","slug":"innocent-fell-on-the-road-after-jumping-from-moving-auto-mahoba-news-c-12-1-272450-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चलते ऑटो से उछलकर सड़क पर गिरे मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चलते ऑटो से उछलकर सड़क पर गिरे मासूम की मौत
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर नए निजी बस स्टैंड के पास ब्रेकर पर ऑटो उछलने से पिता की गोद में बैठा मासूम उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में घायल मासूम की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं।
कस्बा श्रीनगर निवासी अशोक कुशवाहा सोमवार की शाम अपनी पत्नी क्रांति व दो बच्चों देवांश (02) और सुरेश (04) के साथ किसी कार्य से महोबा आया था। रात के समय वह पत्नी व बच्चों के साथ ऑटो से घर वापस लौट रहा था। निजी बस स्टैंड के पास ब्रेकर पर ऑटो उछलने से ऑटो में पिता की गोद में बैठा देवांश छिटककर सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा।
वहीं, टीकामऊ गांव निवासी रामदीन (60) मंगलवार की दोपहर किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक फिसल गई। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह श्रीनगर निवासी सचिन, शेखूनगर निवासी मुन्ना और लवकुशनगर निवासी पप्पू अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।