फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Information given about new rules of GST return in seminar

गोष्ठी में जीएसटी रिटर्न के नए नियमों की दी गई जानकारी

Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Information given about new rules of GST return in seminar
चरखारी (महोबा)। जीएसटी पंजीयन को लेकर कस्बा चरखारी के मोहनराम जी धर्मशाला में व्यापारियों की गोष्ठी हुई। इसमें डिप्टी कमिश्नर रामप्रकाश पांडे ने व्यापारियों के जीएसटी रिटर्न के नए नियमों की जानकारी देते हुए प्रांत के बाहर सेल्स व परचेज की प्रकिया को समझाया। कहा कि प्रदेश में 14.5 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं, जबकि सरकार की मंशा और व्यापारियों को पंजीकृत करने की है।
विज्ञापन

पंजीयन जागरुकता शिविर में वाणिज्य कर अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि टैक्स देना राष्ट्र और देश दोनों के हित में है। आपके टैक्स द्वारा दिए गए पैसे से देश के विकास में सहयोग करना है। बताया की पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना बीमा व 60 साल से ऊपर उम्र वाले व्यापारियों को पेंशन योजना का भी लाभ दिए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने नए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते आप घर बैठे टेक्स अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर जयप्रकाश ने व्यापारियों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अधिक टैक्स अदा करने वाले पांच व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चरखारी आनंद स्वरूप दमेले, आलोक सोनी, कैलाश ताम्रकार, नियामत सौदागर, राहुल बडोनिया, गौरव खैरा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed