फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Inauguration of unfinished secretariats today

अधूरे पड़े सचिवालयों का लोकार्पण आज ,कामकाज कब शुरू होगा पता नहीं

Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of unfinished secretariats today
महोबा। महोबा की 273 ग्राम पंचायतों समेत प्रदेशभर के पंचायत सचिवालयों का 15 दिसंबर को डिफेंस एक्सपो मैदान लखनऊ से सीएम एक साथ लोकार्पण करेंगे। इस सूची में जिले के करीब 10 फीसदी ऐसे सचिवालय भी शामिल हैं जो अब तक चालू नहीं हो सके हैं। इन सचिवालयों में कामकाज शुरू होने के लिए ग्रामीणों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं शासन ने 15 दिसंबर तक पंचायत भवनों के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे जो पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

पंचायत सचिवालय में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां, कंप्यूटर मेज, दो लोहे की अलमारी, दरी, तीन पंखे, प्रिंटर के साथ कंप्यूटर, बैटरी, सोलर पैनल और इनवर्टर खरीदा जाना है। इसके अलावा सचिवालय की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी उपकरण भी लगाए जाने हैं लेकिन बहुत कम पंचायतों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अधिकांश पंचायत सचिवालयों को काम पूरा हो गया जिन सचिवालयों का काम चल रहा है जल्द ही उनकों संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत भवन का हाल
चरखारी में 52 में 49 का निर्माण पूरा हो गया वही बर्दा, बम्हौरी बल्लाय का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। पनवाड़ी की ग्राम पंचायत रिछा, तेइया, सलारपुरा, बुढेरा, रिवई, काशीपुरा, लोहार गांव , नगारा घाट, बिजरारी और अलीपुरा में अधूरा पड़ा है। एडीओ पंचायत कबरई ने बताया कि 94 में से 88 में बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed