फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In the Jalvihar fair, God's planes came out with musical instruments, there was shower of flowers.

Mahoba News: जलविहार मेले में गाजे-बाजे से निकले भगवान के विमान, हुई पुष्पवर्षा

Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the Jalvihar fair, God's planes came out with musical instruments, there was shower of flowers.
कुलपहाड़ (महोबा)। श्री किशोर जू महाराज जलविहार महोत्सव का बुधवार से आगाज हो गया। पहले दिन कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न मंदिरों के भगवानों को विमानों पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। जुलूस में हाथी, घोड़े, डीजे, बहरूपिया पार्टी आदि शामिल रही। जगह-जगह लोगों ने भगवान के विमानों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

जलविहार महोत्सव में भगवानों के विमान किशोरजू मंदिर से शुरू होकर गल्ला मंडी, मुख्य बाजार, पुरानी तहसील होते हुए बड़े तालाब पहुंचे। जहां विमानों में विराजमान भगवानों का जलविहार कराया गया। जुलूस में शामिल भक्तों को जगह-जगह जलपान कराया गया।
विज्ञापन

सीओ हर्षिता गंगवार व कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, मानवेंद्र सिंह, अमित राजा, पालिका ईओ निर्दोष राजपूत, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे। गुरुवार को जलविहार मेले में जवाबी कीर्तन का आयोजन होगा। इसी तरह सुगिरा गांव में जलविहार मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता व नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। पूरी रात जवाबी लोकगीत का मुकाबला हुआ। इस मौके पर संरक्षक मुंशी मंसूरी, विशाल भारती, सुधांशु अरजरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से निकाली गई जल विहार शोभायात्रा
बेलाताल (महोबा)। भगवान श्रीकृष्ण की जल विहार शोभायात्रा कस्बा जैतपुर में धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, डीजे के बीच भक्ति से सराबोर श्रद्धलुओं का जोश देखते ही बना। शोभायात्रा में शामिल भक्तों का नगर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। कस्बे के किशोरजी मंदिर चौधरयाना से शोभायात्रा शुरू हुई। जो चमन चौराहा, मुख्य बाजार, ड्योढीपुरा से होते हुए श्रीनगर तिराहा पहुंची। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के सिंहासन पर पुष्पवर्षा कर पूजा अर्चना की और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मैथिलीशरण अग्रवाल, मुकेश, प्रवेंद्र, सुरेश, अखिलेश, राजू, अनिल, सुनील, सीताराम, श्रीराम, अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed