फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In separate incidents, bullies beat up eight including a couple, report on 19

Mahoba News: अलग-अलग घटनाओं में दबंगों ने दंपती समेत आठ को पीटा, 19 पर रिपोर्ट

Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
In separate incidents, bullies beat up eight including a couple, report on 19
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत आठ लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी सुलेमान रात करीब नौ बजे खेत पर बनी झोपड़ी में चारपाई पर लेटा था। तभी दो लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शराफत व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी तरह थाना खरेला के दमदमा गांव निवासी जितेंद्र कुमार अपने साथी शिवकुमार के साथ बाइक से एक जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने शिवकुमार का मोबाइल भी तोड़ दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने सतीश, सचिन व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा निवासी लल्लू पाल अपने घर पर था। तभी गांव के ही दो लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। बचाने दौड़ी पत्नी सुंदरदेवी को भी पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने बिहारी, महेंद्र व सुरेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली कुलपहाड़ के विजयपुर निवासी अजय कुमार मेला मैदान में दिवारी नृत्य देख रहा था। तभी विष्णु राजपूत, कामता, रोहित व मंजू वहां पहुंच गए और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिससे युवक के कपड़े भी फट गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना श्रीनगर के बिलखी गांव निवासी बसंतलाल को गांव के ही दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दीपू अनुरागी व नृपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य घटना में सलैया गांव निवासी रेशेंद्र राजपूत ने प्रह्लाद, उमेश, धरम व राजेंद्र के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।

-------------------
घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
महोबा। घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पसवारा गांव से दुष्कर्म के आरोपी बसंता को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म व धमकी के मामले में फरार चल रहा था। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed