{"_id":"3e2ea685ffbae98c1f0379556dfd3253","slug":"in-navami-procession-drew-a-crowd-of-rambkton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ी रामभक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ी रामभक्तों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sat, 28 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व जिले में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में रामभक्ताें का सैलाब उमड़ा पड़ा। शहर की मुख्य सड़कें भीड़ से खचाखच भरी नजर आई। शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगाें की भारी भीड़ जुटी रही । जय श्री राम के उद्घोष से समूचा शहर राममय हो गया। शोभायात्रा दौरान नवयुवकाें में खासा उत्साह दिखाई दिया।
रामनवी पर शहर के सभी मंदिराें को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिराें में पूजा अर्चना के लिए भक्ताें की भीड़ जुटना शुरू हो गई। शहर के नई गल्ला मंडी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रामजन्म वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। इसके बाद विभिन्न मोहल्लाें और देवस्थलाें की अलग-अलग आयोजन समितियां नई गल्लामंडी परिसर में एकत्र हुईं। क्षेत्र के भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक राजनारायन बुधौलिया और जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा पीपीएन चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, मां शारदा मंदिर, ऊदल चौक, पुलिस चौकी, खोया मंडी, राठ चुंगी, बंधानवार्ड, सब्जी मंडी, सर्राफा चौराहा, रविदास मंदिर, तहसील चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए डाक बंगला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा दौरान डीजे की धुन पर रामभक्त युवक और युवतियां थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। वहीं जगह-जगह श्रद्धालुआें पर पुष्प वर्षा और गुलाल उड़ाया गया। शोभायात्रा में महंत विशंभरदास, पं. जगप्रसाद तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, श्री रामनवमी उत्सव समिति के नीरज रावत, मयंक तिवारी, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल सह प्रभारी आशीष, विपुल पुरवार सहित तमाम रामभक्त मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार, रामनवमी पर्व के अवसर पर शोभायात्रा कस्बे गुमान बिहारी मंदिर से डीजे और बैंड बाजों के बीच निकाली गई। शोभायात्रा का टाकीज तिराहा, मंडी तिराहा, ड्योढी दरवाजा, बस स्टैंड होते हुए संतोषी माता के मंदिर के पास समापन हुआ। इस दौरान अश्विनी द्विवेदी, कैलाश ताम्रकार, मुकेश गुप्ता, राघवेंद्र यादव, प्रमीश खरे, रामजी सोनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे के बड़ा तालाब स्थित रामजानकी मंदिर से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के जगन्नाथ मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए घुसियानापुरा, विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा हाथी, घोड़ों ज्ञान सिंह यादव, बसंतलाल कुशवाहा, घुसियाना, विंध्यवासिनी मंदिर, जमींदारी, बजरिया सहित कई स्थानाें पर जोरदार स्वागत किया गया। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार, मराठीपुरा में महावीर मंदिर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो छंगा तिराहा, बघवा, कबरई चौराहा, मेन मार्केट होते हुए पुन: महावीर मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गया। जगह-जगह अनंतराम शुक्ला, रामप्रकाश पाठक, शिवपाल तिवारी, बालकिशोर द्विवेदी, इंद्रकांत सहित तमाम रामभक्ताें ने पंडाल लगाकर स्वागत किया। नौगांव प्रतिनिधि के मुताबिक, साहू मोहल्ले से रामनवमी पर्व की भव्य शोभायात्रा डीजे और घोड़ाें के साथ निकाली गई। जो मेन मार्केट, टीबी अस्पताल चौराहा, वीरेंद्र कालोनी चौराहा, कोठी चौराहा होते हुए ईसानगर चौराहा पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बे के रामजानकी मंदिर से रामनवमी की भव्य शोभायात्रा डीजे और घोड़ों के बीच निकाली गई। शोभायात्रा मनोहरगंज से शुरू होकर दाऊपुरा, बजरंग कालोनी, बस स्टैंड, भैरवगंज, बांस पहाड़िया होते हुए रामचंद्र जी के मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के मेन मार्केट से बजरंग चौक, रिहुनिया बस्ती, तिलहन बाबा, बिलंदर बाबा मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा दौरान रामभक्त बाइकों पर सवार होकर जयश्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे।