{"_id":"685af2e40f2ec94a97026155","slug":"in-a-land-dispute-two-sides-clashed-with-sticks-14-people-including-women-were-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115582-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चटके लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चटके लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 14 घायल
Wed, 25 Jun 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में जमीन के विवाद ने मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों में लाठी-डंडे चटकने से महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भैरवगंज निवासी रवि अहिरवार का पड़ोसी जमुना अहिरवार से जमीन का विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर रवि के परिजनों ने फसल की बुआई कर दी। इसी बात को लेकर मंगलवार की दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से जमुना, अर्जुन, राजाबाई, उत्तम, किरन, माया, अभिषेक व ललिता देवी घायल हुईं हैं जबकि दूसरे पक्ष से रवि, बिटोला, जगतराज, गायत्री, सरोज और टीपू को गंभीर चोटें आईं हैं। आधा घंटे तक चली मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।