फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Illegal construction is being done on government land of pasture

Mahoba News: चारागाह की सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध पक्का निर्माण

Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction is being done on government land of pasture
खरेला (महोबा)। तहसील चरखारी की ग्राम पंचायत बपरेथा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रधान ने अब पूरे मामले की शिकायत डीएम गजल भारद्वाज से करते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान श्यामकरण राजपूत ने शिकायती पत्र में बताया कि चारागाह के लिए निर्धारित सरकारी जमीन पर अवैध कस्बा कर बाउंड्री बनाने के लिए निर्माण किया जा रहा है। मामले की जानकारी लेखपाल से लेकर चरखारी तहसील के जिम्मेदार अधिकारी को लिखित और फोन पर दी गई लेकिन तीन दिन से मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्य रोकने नहीं गया है। आरोप लगाया कि दबंग तालाब, खाद के गड्ढे, खलिहान समेत अन्य जगह पर स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। राजस्व विभाग भी अतिक्रमण हटवाने की बजाय सिर्फ कागजी खानापूर्ति करके काम चला रहा। प्रधान ने सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण रोकने और अन्य सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को जांच करवाकर हटवाने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच कर अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश एसडीएम चरखारी को दिए हैं।
विज्ञापन

------------------
नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप
पनवाड़ी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीपुरा में मनरेगा के तहत मोक्षधाम हवाई पुलिया से बनाए जा रहे नाला निर्माण के काम में अनियमितता के आरोप लगे हैं। रामपाल, अनीस, मुकेश, मो. हुसैन, सफीक, अजीम, संतोष, जगदीश आदि ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी संतराम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि बारिश के मौसम में पानी निकासी के लिए बनाए जा रहे इस पक्के नाले की चौड़ाई सिर्फ 10 फीट रखी गई है जबकि आवश्यकतानुसार इसे कम से कम 15 फीट चौड़ा होना चाहिए था। आरोप है कि एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नाले की दिशा और चौड़ाई में बदलाव किया गया। उधर, बीडीओ ने निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि राजस्व विभाग को पत्र भेजा गया है। मौके पर नापजोख कराकर जांच के आधार पर ही निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed