फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ignoring government forced the farmers to suicide

सरकार की उपेक्षा से किसान आत्महत्या को मजबूर

Fri, 29 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 29 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्व श्रममंत्री ने बुंदेलखंड की उपेक्षा और बदहाली के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में खाना और पानी पानी का संकट होने के बाद भी सरकार नजर अंदाज कर महोत्सव में करोड़ों रुपये बहा रही है।
विज्ञापन

पूर्व श्रम मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ग्राम बारी के बीआरएसएस विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के चलते गांव के 70 फीसदी जनता गांव से पलायन कर करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भौतिक और प्राकृतिक संपदा के साथ पर्यटन की असीम संभावनाएं से जुड़े बुंदेलखंड के विकास को हमेशा सपा सरकार ने छला है। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश सपा सरकार काबिज हुई है तब तक जनता का उत्पीड़न किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बदले की भावना से इंटर कालेज की मान्यता खत्म कराई गई। उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव में अरबों रुपये खर्च करने सरकार बुंदेलखंड के विकास पर खर्च करती तो बुंदेलियों का भला हो जाता। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अव्वल रही नीलम, साधना, प्रियंका, विशाखा, पूजा, नेहा, मोहिनी, अंगूरी और छात्र रोहित सोनी, शत्रुघ्न सहित दर्जन भर मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार, राकेश तिवारी, लक्ष्मण सोनी, अजय सिंह, सरमन सोनी, लक्ष्मीनारायण, निरपत राजपूत, शिवशंकर शुक्ला, प्रताप सिंह, आरती, सहित प्रधान प्रतिनिधि बारी पप्पू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed