{"_id":"6d638a18ee0b6d0941c850692611e66f","slug":"iftar-party-sheer-size-of-rosa-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के रोजा इफ्तार पार्टी में जुटी भारी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के रोजा इफ्तार पार्टी में जुटी भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस माह रमजान के आखिरी अशरे में रोजा इफ्तार पार्टी का सिलसिला तेज हो गया। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने नेहरू विद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया, जहां पर रोजेदारों की भारी भीड़ जुटी। इफ्तार के बाद विद्यालय परिसर में काजी ए शहर कारी आफाक हुसैन ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।
रमजान का आखिरी अशरा शुरू हो जाने के बाद भी अभी तक सपा छोड़ किसी भी राजनेतिक दल और न ही किसी नेता ने इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया। सपा ने इफ्तार पार्टी के जरिए हिंदू मुस्लिम भाइयों को एक साथ इफ्तार कराकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में मुस्लिमों के अलावा हिंदू भाइयों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रोजेदारों के साथ हिंदू भाइयों ने बाकायदा तहजीब के साथ सिर पर रुमाल और टोपी लगाकर इफ्तार में शिरकत की।
इफ्तार पार्टी में अफसर भी हुए शामिल
समाजवादी के इफ्तार पार्टी में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक केके गहलोत, अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। वहीं हमीरपुर, महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, छत्रपाल यादव, कुंभकरण यादव, जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, मोनू सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
एक नेकी पर सत्तर गुना सवाब
काजी ए शहर सैयद आफाक हुसैन ने कहा कि मुकद्दस माह रमजान में एक नेकी के बदले सत्तर नेकी का सवाब मिलता है। इस माह में इंसान को ज्यादा से ज्यादा नेक काम करने चाहिए, कहा कि रमजान माह रहमतों और बरकतों का महीना है। इस माह में जितना खर्च करोगे अल्लाह तआला उससे ज्यादा देता है।