फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If you have a drinking water problem, call the nodal officer.

Mahoba News: पेयजल की हो समस्या तो नोडल अधिकारी को करें फोन

Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
If you have a drinking water problem, call the nodal officer.
हमीरपुर। डीएम के निर्देशानुसार जिले में भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इससे लोगों को पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया है। इसके तहत सहायक अभियंता अनुराग कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9899976171 है। वहीं जूनियर इंजीनियर अलकेश कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8563066051 है। कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



वहीं, डीएम अभिषेक गोयल ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed