फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Idols of Lord Ganesha immersed amidst music and fanfare; eyes welled up with tears.

Mahoba News: गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का किया विसर्जन, नम हुईं आंखें

Sat, 26 Sep 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Idols of Lord Ganesha immersed amidst music and fanfare; eyes welled up with tears.
फोटो 25 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा कबरई स्थित बांध में गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।
महोबा/कबरई/खन्ना। गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालोंं में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। बारिश भी भक्तों का उत्साह नहीं डिगा सकी। शहर के अलावा कस्बा कबरई व खन्ना में विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। डीजे पर गूंजते भक्तिगीतों के बीच श्रद्धालु जमकर थिरके। इस दौरान भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते गणपति बप्पा के जयकारे लगाते चलते रहे। विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

पंडालों में हवन-पूजन के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली गईं। शहर में ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कबरई संवाद के अनुसार कस्बा समेत आसपास के गांवों में पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गाें से होकर जुलूस कबरई बांध पहुंचा। जहां प्रतिमाओं का विजर्सन किया गया। विसर्जन जुलूस में भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाते रहे। जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अतुल यादव, शांतनु तिवारी, गुंजन सिंह, देशराज, रूपेंद्र, राजेश सोनी, हर्षवर्धन त्रिपाठी, जीतू विश्वकर्मा, शेखर नामदेव समेत बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। खन्ना संवाद के अनुसार कस्बा और आसपास स्थापित गणेश प्रतिमाओं का चंद्रावल नदी में नम आंखों से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

फोटो 25 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा कबरई स्थित बांध में गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।

फोटो 25 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा कबरई स्थित बांध में गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed