फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   icu bed ki suvidha badhaye

12 नहीं 20 बेड का बनाएं आईसीयू

Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
icu bed ki suvidha badhaye
महोबा। कोविड-19 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिले के एनआईसी केन्द्र से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव जुड़े।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से पूछा कि तीसरी लहर बच्चों को बचाने के लिए क्या इंतजाम हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 50 बेड का वार्ड बनाया गया है 12 बेड का आईसीयू बनाने की तैयारी है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 नहीं 20 बेड का पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिटइंसेटिव केयर यूनिट बनाएं। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल व कोविड एल-2 में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने जिले में एनेस्थेटिक(निश्चेतक) न होने की बात कही जिलाधिकारी ने बताया कि निगरानी समितियां गांव में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। सीएम ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि बेवजह किसी को परेशान न किया जाए, लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed