{"_id":"68e95b193cff343cbd0b80ce","slug":"husband-refused-to-come-home-on-karwa-chauth-so-she-consumed-poison-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-131229-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: करवा चौथ पर घर आने से पति ने किया इन्कार तो खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: करवा चौथ पर घर आने से पति ने किया इन्कार तो खाया जहर
Sat, 11 Oct 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुस्करा। करवा चौथ व्रत पर पति ने घर आने से इन्कार कर दिया तो पत्नी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सीएचसी लाएं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी सनी ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर उसकी मां राजकुमारी (40) पिता से फोन पर बात कर रही थी और घर आने की बात कह रही थी। इसी बीच मां और पिता के बीच फोन पर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मां ने घर में रखी अनाज में डालने वाली दवाई घोलकर पी लिया। घटना की जानकारी पर पड़ोसी दौड़े और मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया। डॉ हेमंत दसारिया ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि उक्त मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। (संवाद)