{"_id":"6192a54f46fb29773b58e272","slug":"husband-jailed-in-pakistan-mahoba-news-knp6641885187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की जेल में बंद पति को छुड़वाने के लिए विधायक से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की जेल में बंद पति को छुड़वाने के लिए विधायक से लगाई गुहार
विज्ञापन
पति को छुड़ाने के लिए सदर विधायक को ज्ञापन सौंपती रेखा देवी।
- फोटो : MAHOBA
कबरई(महोबा)। पाकिस्तान की जेल में बंद पति को छुड़ाने लिए महिला ने बेटियों साथ पहुंचकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी से गुहार लगाई है। उसका मछुआरा पति पिछले चार साल से पाकिस्तान के लांडी जेल में बंद है।
थाना क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी रेखा देवी ने बताया कि उसका पति सुनील कुमार कुशवाहा गुजरात के ओखा पोरबंदर में मछुआरे का काम करता था। 9 नवंबर 2017 को उसका पति अन्य मछुआरों के साथ स्टीमर से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान पाकिस्तान के समुद्री बार्डर पर उसे पाकिस्तानी सैनिकों ने पकड़ लिया।
सुनील कुशवाहा सहित सात लोगों को पकड़कर पाकिस्तान के कराची स्थित लांडी जेल में बंद कर दिया गया था। ढाई वर्ष बाद मई 2020 को जेल में निरुद्ध सुनील कुशवाहा द्वारा भेजा हुआ दो पेज का पत्र उसे मिला। इसके बाद उसे मामले की जानकारी हुई। सुनील ने बताया था कि जेल में बंद 500 भारतीय कैदियों में उसका 306 नंबर है। सुनील कुशवाहा की पत्नी ने बताया कि उसके बाद कोई सूचना नही मिली है।
विज्ञापन
सदर विधायक राकेश गोस्वामी को दिए प्रार्थना पत्र में रेखा देवी ने कहा है कि उसके दो बेटियां 18 वर्षीय खुशबू जो बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। 13 वर्षीय छोटी बेटी रोशनी कक्षा 9 में पढ़ती है। इनकी जिम्मेदारी के साथ पति की चिंता भी उसे परेशान कर रही है। रेखा ने बताया कि गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में रसोइया है।
2007 में भी पकड़ा था
रेखा ने बताया कि अक्टूबर 2007 में भी सुनील को मछली पकड़ते समय पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पकड़कर कराची जेल में बंद कर दिया गया था तथा तीन साल बाद 13 अगस्त 2010 को रिहा कर दिया गया था। उसने बताया कि पति सुनील कह कर गए थे कि अब आखिरी बार जा रहा हूं। कुछ पैसा कमा लाएं फिर यहीं कोई व्यापार करेंगे। विधायक महिला को हर संभव मदद देने की बात कही है।