फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hurt by partition, woman commits suicide by hanging herself

Mahoba News: बंटवारे से आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 08 Aug 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 08 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hurt by partition, woman commits suicide by hanging herself
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में बंटवारे को लेकर हुए विवाद से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खाना बनाने के बाद महिला ने पति को किया फोन, इसके बाद फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिजहरी निवासी रोहित राजपूत की शादी छह साल पहले कालीपहाड़ी गांव निवासी रोशनी (25) के साथ हुई थी।
रोहित के अलावा घर में उसके दो शादीशुदा भाई हैं। हाल ही में जमीन व घरेलू बंटवारे को लेकर तनातनी होने पर आपसी बंटवारा हो गया। बंटवारे से पहले संयुक्त परिवार की देखरेख रोशनी करती थी। बंटवारे के बाद उससे यह हक छीने जाने से वह परेशान रहने लगी।
विज्ञापन

मंगलवार को रोशनी खेत गई थी। शाम को घर लौटने के बाद खाना बनाया और पति को फोन किया। 15 मिनट बाद जब पति घर पहुंचा तो रोशनी का शव कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पति ने बताया कि संयुक्त परिवार में उसकी पत्नी घर की मालिक थी। बंटवारा होने से वह आहत रहती थी। इससे उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed