फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   huney bee ke hamle me 5 ghayal

खेलते समय मधुमक्खियों के हमले से पांच बच्चे घायल

Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
huney bee ke hamle me 5 ghayal
पनवाड़ी (महोबा)। थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में पेड़ के नीचे खेल रहे मासूम बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे पांच बच्चे गंभीर घायल हो गए जबकि कुछ बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायलों को नजदीक के प्राइवेट क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तुर्रा गांव में सोमवार की सुबह करीब 10 बच्चे गांव के बाहर बरगद के पेड़ के नीचे खेल रहे थे, तभी किसी बच्चे ने पत्थर उछाल दिया। जिससे पेड़ पर लगे छत्ते में बैठी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कुछ बच्चे घरों की ओर भाग निकले जबकि पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों में सागर (05), आकाश (05), लल्लू (07), भूरा (06) व गंगा (05) शामिल हैं। सूचना पर कंबल ओढ़कर पहुंचे परिजन किसी तरह बच्चों को वहां से लाए। आंख व मुंह में कई हमले किए जाने से बच्चों के चेहरों में सूजन आ गई। सभी बच्चों को नजदीक के प्राइवेट क्लीनिकों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed