{"_id":"677435036550357ddb038ae6","slug":"house-fire-youth-dies-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111439-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मकान में लगी आग, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मकान में लगी आग, युवक की मौत
Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला कादीपुरा में एक मकान में लगी आग से युवक की मौत हो गई। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कादीपुरा निवासी अमित पुरवार (28) मकान में अकेले रहकर फुटकर गल्ला खरीद का काम करता था। सोमवार की देर शाम में वह घर आया था। मंगलवार की सुबह मकान से धुएं का गुबार उठने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। तब पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां गृहस्थी जली थी और युवक का शव पड़ा था। लोगों ने आशंका जताई कि मकान में आग लगने से दम घुटने से युवक की मौत हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने आग को बाहर से पानी डालकर बुझाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।