{"_id":"585975974f1c1b1e64e3a0e8","slug":"house-fire-the-loss-of-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
आग खाक हुआ मकान।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाडपुर में सोमवार रात एक मकान में लगी आग से करीब एक लाख रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ग्राम लाडपुर निवासी कमरून पत्नी स्व. सकूर खां के मकान में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख कमरून किसी तरह बाहर निकलीं और जान बचाई। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और आसपास स्थित जल स्त्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
आग से कच्चा मकान, गृहस्थी, कपड़े, खाद्यान्न सहित करीब एक लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही लेखपाल श्रीनंदन ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। आग में सबकुछ जल जाने से वृद्धा परेशान है। लेखपाल ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपकर जल्द ही सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन