फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hospital's digital X-ray machine damaged for one and a half months

डेढ़ माह से अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब

Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hospital's digital X-ray machine damaged for one and a half months
महोबा। जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन डेढ़ माह से खराब है। ताला लटकने से मरीज भटक रहे हैं। मजबूरी में उन्हें प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लाखों रुपये की लागत से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई थीं। जिससे मरीजों को आधुनिक बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके लेकिन बीते डेढ़ माह से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब है। कई बार शिकायत के बाद भी एक्स-रे मशीन दुरुस्त नहीं कराई गई। जिससे दुर्घटना में घायल व चोटहिल होकर आने वाले मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में लोग 300 से 500 रुपये देकर बाहर से एक्स-रे कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्स-रे कराने पहुंचे कुंवर, रामप्रकाश ने बताया कि कक्ष में ताला लटका होने से वह लौट रहे हैं।
सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि हाई वोल्टेज करंट आने से कंप्यूटर खराब हो गया था। जिसे दुरुस्त कराया गया। अब बैटरी में दिक्कत है। संबंधित इंजीनियर को बुलाया गया है। संभवत: शनिवार से डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed