फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hospital,CHC,DM,covid 19,phc

सीएचसी, पीएचसी में होगी कोरोना जांच

Sun, 25 Apr 2021 05:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
hospital,CHC,DM,covid 19,phc
महोबा। कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख जिला प्रशासन कोविड की जांच तेज करने की कवायद में जुट गया है। अभी तक सीचएची और जिला अस्पताल में कोरोना की जांच की जा रही है थी। पर अब जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में भी जांच की जाएगी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 36 केंद्रों पर कोरोना जांच के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच केन्द्र के प्रभारी के नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन्हे भी कोविड 19 वायरस के संक्रमण से संबंधित लक्षण खांसी, बुखार, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि समझ में आती है, वे तत्काल अपने गांव की आशा कार्यकर्ता से संपर्क स्थापित कर दवाओं की किट प्राप्त कर लें। जिले की समस्त आशा कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने अपील की है कि अपने नजदीकी टेस्टिंग सेंटर सीएचसी-पीएचसी और एचडब्लूसी पर संपर्क कर अपनी कोविड जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed