{"_id":"67460946666f3344a008769e","slug":"homeopathic-hospital-will-be-constructed-with-rs-30-lakhs-mahoba-news-c-12-jhs1001-912080-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 30 लाख से होगा होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 30 लाख से होगा होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण
Tue, 26 Nov 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत श्रीनगर में 30 लाख की लागत से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए शासन की ओर से कार्यदायी संस्था नामित करते हुए बजट भी अवमुक्त कर दिया गया है। शुक्रवार को राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जमीन की नापजोख की।
पुराने भवन में पिछले दस वर्ष से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। इस भवन की स्थिति ठीक नहीं है। होम्योपैथिक अस्पताल के लिए नया भवन बनाए जाने के लिए आयुष विभाग की ओर से तत्कालीन जिलाधिकारी सहदेव के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।
तीन माह पहले शासन की ओर से सरकारी होम्योपैथिक अस्पताल के लिए भवन निर्माण कराने की स्वीकृति मिली। निर्माण कार्य के लिए कार्यदाई संस्था जल निगम निर्माण शाखा को नामित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से श्रीनगर में अस्पताल के लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है।
एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार विकास गोयल, राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार श्रीवास्तव व लेखपाल प्रमोद कुमार रावत ने जमीन का सीमांकन किया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सक्सेना का कहना है कि चिकित्सालय निर्माण के लिए बजट आया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा।