फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hindu organizations burnt the effigy of terrorism

हमलों के विरोध में हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations burnt the effigy of terrorism
महोबा। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमलों के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने आल्हा चौक में आतंकवाद व पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अनमोल द्विवेदी के नेतृत्व में 30 से अधिक कार्यकर्ताओं ने शहर के आल्हा चौक में एकत्र होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिला संयोजक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लगातार हिंदुओं की हत्या हो रही है। वहां के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत का सरकार मुंहतोड़ जवाब दे। जिससे जम्मू कश्मीर में रह रहे लोगों की सुरक्षा व आतंकवाद का खात्मा हो सके। पुतला फूंकने और प्रदर्शन के दौरान हर्ष परिहार, हरिओम, गर्जन सिंह, प्रशांत शुक्ला, ललित शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed