{"_id":"6161d1b78ebc3e61e84ddc6b","slug":"hindu-organizations-burnt-the-effigy-of-terrorism-mahoba-news-knp657333226","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
विज्ञापन
महोबा। कश्मीर घाटी में पांच दिनों में सात लोगों की हत्या से हिंदू संगठनों में उबाल हैं। शनिवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम व एसपी को सौंपा।
बजरंग दल के जिला संयोजक आयुष कुमार, विहिप जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते चलते रहे। बजरंग दल के विभाग संयोजक सत्येंद्र प्रताप ने कहा कि केंद्र सरकार से आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है। कहा कि भारत को रक्तरंजित करने वालों व तोड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
पूर्व जिला गोरक्षा प्रमुख अमित कुमार शर्मा ने कहा कि एकता व अखंडता के लिए पूरा भारत देश कृत संकल्पित है। विहिप का हर कार्यकर्ता व संपूूर्ण हिंदू समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। प्रदर्शन में हेमंत नामदेव, शरद साहू, अंकित मिश्रा, महेंद्र कुमार, शिवम परमार, किशन निषाद, पुष्पेंद्र रैक्वार, सुनील साहू, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। खन्ना संवाद के अनुसार हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के बाद डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी सुधा सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।