{"_id":"6043afe08ebc3ed8b949d468","slug":"highway-per-tanker-palta-2ghayal-mahoba-news-knp616012064","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे में पेड़ से टकराकर खाई में पलटा टैंकर, चालक व क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे में पेड़ से टकराकर खाई में पलटा टैंकर, चालक व क्लीनर घायल
विज्ञापन
श्रीनगर के समीप दुर्घटना के बाद खाई में पलटा टैंकर
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक क्लीनर गंभीर घायल हो गए। चालक को डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से केमिकल खाली कर एक टैंकर सीतापुर जा रहा था। शुक्रवार की रात जैसे ही टैंकर हाईवे में कस्बा श्रीनगर के समीप पहुंचा तभी चालक संतुलन खो बैठा। जिससे टैंकर पेड़ से टकराकर पलट गया। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से टैंकर में फंसे चालक विकास मिश्रा (22) निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी सीतापुर व हरदोई निवासी क्लीनर अतुल कुमार सिंह को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां विकास को कानपुर रेफर किया गया।
इनसेट
सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। लवकुश नगर निवासी जीतेंद्र बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह श्रीनगर निवासी विपुल, स्वासामाफ निवासी दमरू, पड़ोरा निवासी सुशील व बिच्छू पहाड़िया निवासी हरीशंकर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)