फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   High tension line to be vulnerable to the death of worker

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Sun, 24 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 24 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
High tension line to be vulnerable to the death of worker
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव महुआ में हैंडपंप की बोरिंग के दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से छू जाने से करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव महुआ निवासी रामदीन शनिवार को अपने खेत पर हैंडपंप की बोरिंग करवा रहा था। बोरिंग के दौरान श्रमिक ब्रजलाल अनुरागी (35) निवासी गांव ब्यारजो बीस फीट का पाइप बोरिंग के गड्ढे में डाल रहा था। इसी बीच पाइप खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से ब्रजलाल अनुरागी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 हैंडपंप की बोरिंग में मदद कर रहा खेत मालिक रामदीन का पुत्र नारायण (22) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed