{"_id":"602fc4da8ebc3ee97a196ab3","slug":"heart-attack-farmer-dies-mohoba-news-debt-ridden-mahoba-news-knp612777682","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
मृतक दयाराम की फाइल फोटो
- फोटो : MAHOBA
भरवारा (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के भरवारा गांव में कर्ज व फसल खराब होने से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भरवारा गांव निवासी दयाराम (45) के पास छह बीघा भूमि थी। खेती में सही उपज न होने के कारण उसने तीन वर्ष पहले इलाहाबाद बैंक शाखा कुलपहाड़ से केसीसी पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था।
जिसकी वह अदायगी नहीं कर पा रहा था। इस बार भी खेतों में फसल की बुआई देरी से हुई। इसको लेकर किसान परेशान था। गुरुवार देर शाम वह खेत से घर लौटा। अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने पर वह अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन
परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजकुमार ने बताया कि तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन राममूर्ति की शादी हो चुकी है जबकि हेमा (20) व पुष्पा (18) की शादी को लेकर पिता चिंतित रहते थे। परिजनों ने पुलिस व राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी है।
किसान की संदिग्ध हालात में मौत
चरखारी। कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव में किसान लखन कुशवाहा (42) गुरुवार शाम खेतों की रखवाली करने गया था। सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।