फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Health workers demonstrated and demanded payment

भुगतान की मांग को लेकर वैक्सीनेशन कार्य में लगे कर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Health workers demonstrated and demanded payment
चरखारी (महोबा)। वैक्सीनेशन कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को परिवहन व्यय का भुगतान न किए जाने से नाराज कर्मियों ने सोमवार को सीएचसी चरखारी के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो वह वैक्सीनेशन का काम बंद करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी कौशल्या देवी, सावित्री, नीलम सिंह, सुमन वर्मा, अनीता राजपूत, प्रियंका सक्सेना, ओमकांती, श्यामा सोनी आदि ने चिकित्साधीक्षक डॉ. विनय पटेल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि एक मार्च से ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण का काम शुरू हुआ था। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यय के लिए 100 से 300 रुपये तक आता है। शासन के निर्देश के अनुसार 200 रुपये परिवहन व्यय व 100 रुपये खानपान के लिए देना था लेकिन आजतक कोई भुगतान नहीं किया गया। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed