फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

महोबाः स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भीड़

Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
health
ओपीडी में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की पात्रता सूत्री में नाम आने के बाद स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल में सुबह से ही अभिभावकों व उनके बच्चों की भीड़ जुटी रही। सुबह 10 बजे से आए अभिभावक दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पाने के लिए डटे रहे। हालांकि नंबर न आने के कारण कई अभिभावक लौट गए।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद छात्र व छात्राओं को प्रवेश के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत अभिभावकों को बच्चे के खून, आंख, किसी भी प्रकार की दिव्यांगता न होने का प्रमाण पत्र बनाकर पंजीकृत कराना पड़ता है। मंगलवार को अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकते रहे। दोपहर दो बजे तक ओपीडी के सभी कक्षों में अभिभावकों के साथ बच्चे स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पाने के लिए जद्दोजहद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed