फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

आठ स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन रुकेगा

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
health
निरीक्षण में सीएमएस को निर्देश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : MAHOBA
महोबा। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कार्यरत 24 में से आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभा गुप्ता सुबह 10.30 बजे महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सीएमएस कक्ष में बैठकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान ड्यूटी रजिस्टर में कुछ कर्मचारियों के आगे की तिथि के भी हस्ताक्षर मिलेे। उन्होंने सीएमएस डॉ. डीके सुल्लेरे को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर रूम व वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जांच कक्ष के बाहर फर्श पर महिलाओं को बैठा देख नाराजगी जताई। उन्होंने महिलाओं के बैठने की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। अस्पताल की लिफ्ट बंद मिलने पर आपत्ति जताई। सीएमएस ने बताया कि बजट के अभाव में लिफ्ट चालू नहीं हो सकी है। उन्होंने बजट के लिए लिखापढ़ी के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दयाशंकर, उमाशंकर शिवहरे, रामजी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय बगरौन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने महिला उत्पीड़न के मामलों पर कार्रवाई की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम अरुण दीक्षित, बीएसए सूर्यभान सिंह, सीओ उमेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, बीडीओ आरके सेठ, प्रधान कृष्णकुमार, सचिव छत्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed