{"_id":"6297ab6b4ba40040997a1e6d","slug":"health-mahoba-news-knp700106652","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से ही दी जाएं दवाएं-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से ही दी जाएं दवाएं-डीएम
विज्ञापन
निरीक्षण में सीएमएस को निर्देश देते डीएम मनोज कुमार।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। डीएम मनोज कुमार ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. डीके सुल्लेरे से कहा कि मरीजों व तीमारदारों को बैठने के लिए कुर्सी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। अस्पताल से ही दवा दी जाए। बाहर से न मंगाई जाए।
महिला अस्पताल के निरीक्षण में डीएम ने वार्डों की व्यवस्थाएं देखीं। लेबर रूम समेत सभी वार्डों में एसी लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में गुटखा और तंबाकू खाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाएं लिखने की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं मुहैया कराने के सीएमएस को निर्देश दिए। कहा कि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा न लिखे। अन्यथा कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, राजेश शिवहरे मौजूद रहे।