{"_id":"6276b94cef7e8f5a84384a2d","slug":"health-mahoba-news-knp6954925161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा गरीबों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा गरीबों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने के लिए 18 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस योजना के तहत चयनित परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान गांव में टीम जाकर मुफ्त आयुष्मान कार्ड बना रही है। आशा, एएनएम व कॉमन सर्विस सेंटर के सहयोग से गांव में बड़े शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में आने वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का पत्र, मुख्यमंत्री का पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर आना होगा। जिला समन्वयक डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि जिले में लाभार्थियों की संख्या चार लाख 36 हजार 160 है। अब तक एक लाख 14 हजार 194 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से चार हजार 556 लोगों को इलाज मिल चुका है। प्रतिदिन 16 शिविर लगाए जा रहे हैं। पखवाड़े में दो दिनों में 200 कार्ड बनाए गए। चयनित परिवारों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराकर पंजीकृत सदस्यों के बीमार होने की स्थिति में योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाता है।