{"_id":"619fcd1c42eedb203d5b343d","slug":"health-mahoba-news-knp666048640","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग दो सौ लोगों का परीक्षण किया गया। इनमें से 45 मानसिक रोगी पाए गए। मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही तीन बच्चों को को मानसिक दिव्यांग प्रमाणपत्र सौंपे गए।
शिविर का शुभारंभ चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह है। इसे छिपाए नहीं बल्कि इलाज के लिए आगे आएं।
चिकित्साधीक्षक डॉ. विनय पटेल ने कहा कि मानसिक रोग से घबराएं नहीं। उलझन, घबराहट, बेचैनी, नींद न आना, सिर में बहुत दिनों से दर्द होना, बेहोशी के दौरे आना, नकारात्मक विचार आना जैसी समस्या है तो मनोरोग चिकित्सक से मिलकर सलाह लें। साइकोलॉजिस्ट अंकिता गुप्ता व प्रेमदास ने मानसिक बीमारियों के लक्षण बताए। शिविर में डॉ. आनंद, डॉ. एकता, डॉ.धर्मवीर, जसवंत सिंह राणा व विकास आदि मौजूद रहे।