फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

गलत इंजेक्शन से महिला की मौत का आरोप, परिजनों का हंगामा

Sat, 14 Nov 2020 07:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
health
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के मंगरौल कला गांव में बकरी चराकर लौट रही महिला पत्थर से टकराकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। चेहरे पर गंभीर चोट आने पर परिजन उसे नजदीक के प्राइवेट क्लीनिक ले गए। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने से मां की मौत होने का आरोप लगाया। इस दौरान परिजनों ने क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्राम मंगरौलकला निवासी बसंती (40) पत्नी प्रभुदयाल बकरी पालन करती है। शनिवार की शाम वह जंगल से बकरियां चराकर घर वापस लौट रही थी। तभी ऊबड़ खाबड़ मार्ग में पत्थर से पैर टकराने से वह नीचे गिर गई। जिससे उसका दांत टूट गया और मुंह में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जैतपुर के प्राइवेट क्लीनिक ले गए। जहां डाक्टर ने दो इंजेक्शन लगाए। तीसरा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के पुत्र रोशन ने आरोप लगाया कि डाक्टर के गलत इंजेक्शन से मां की मौत हुई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। चौकी प्रभारी बेलाताल सुनील तिवारी का कहना है कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर प्राईवेट क्लीनिक के चिकित्सक विपुल विश्वास का कहना कि महिला की हालत गंभीर थी। उन्हें इंजेक्शन लगाए गए थे लेकिन महिला को बचाया नही जा सका। उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed