फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,mahoba news,covid 19,CMO,centre

कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज

Thu, 21 Jan 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
health,mahoba news,covid 19,CMO,centre
महोबा। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुक्रवार होगा। इस बार 361 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए जिला अस्पताल में दो केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 154 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। वहीं, कबरई में 107 और जैतपुर में 100 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

कोरोना की पहली डोज 16 जनवरी को लगी थी। तब तीन केंद्रों पर हुए टीकाकरण हुआ था, जिसमें 300 के सापेक्ष 214 को टीका लगा था। कई स्वास्थ्य कर्मियों का नाम टीकाकरण की सूची में था पर वह किसी कारणवश टीका लगवाने नहीं पहुंच पाए थे। वैक्सीनेशन के बाद सभी को आधे घंटे तक देखने के बाद ड्यूटी पर भेजा गया।
विज्ञापन

फोटो 21एमएएचपी 07 परिचय-शिव कुमार
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित व असरदार है
सीएमओ कार्यालय में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात शिव कुमार का कहना है कि टीका लगने से पहले उनके मन में कई सवाल थे। कुछ घबराहट भी थी लेकिन टीका लगने के बाद दिक्कत नहीं हुई। वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 21 एमएएचपी 08 परिचय- दीप शिखा
अब तक नहीं है कोई परेशानी
कबरई सीएचसी की स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दीप शिखा बताती हैं कि कोरोना वायरस का टीका कब लग गया पता ही नहीं चला। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। टीके को लेकर पहले से विश्वास था। इसलिए किसी भी तरह की कोई उलझन नहीं हुई। टीकाकरण के बाद खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed