{"_id":"6176fd7007c5b43b5f593d48","slug":"health-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp6603809199","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में विजिट करेगी कॉमन रिव्यू मिशन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में विजिट करेगी कॉमन रिव्यू मिशन टीम
विज्ञापन
महोबा। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए केंद्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम महोबा और फतेहपुर में आएगी। जिले में टीम 12 से 17 नवंबर तक रुकेगी। इधर, स्वास्थ्य विभाग खामियों को दुरुस्त करने में जुट गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) का कार्यक्रम जारी हो गया है। यह टीम साल में सिर्फ दो जिलों का चयन कर पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन करती है। प्रदेश के महोबा जिले को मोस्ट इमर्जिंग स्वास्थ्य सेवाओं और फतेहपुर को बदहाल सेवाओं के लिहाज से चुना गया है। जिले में 12 से 17 नवंबर तक टीम स्वास्थ्य केन्द्रों की हकीकत देखेगी।
अगले आदेश तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द
कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम का कार्यक्रम जारी होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों की अगले आदेश तक छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि समस्त अधिकारी व कर्मचारी 24 घंटे अपना मोबाइल ऑन रखेंगे। जो नंबर ऑन रहता हो उसे कार्यालय में नोट करा दें। कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अपने संबंधित ब्लॉक के लिए सुबह 9 बजे मुख्यालय प्रस्थान करेंगे। ब्लॉक में जाकर कोल्डचेन प्वाइंट में वैक्सीन होना सुनिश्चित कराएंगे। कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करेंगे। सीआरएम टीम के विजिट होने तक प्रत्येक दिन शाम को सीएमओ की अध्यक्षता में नोडल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त कंसलटेंट, डीपीएम यूनिट के द्वारा प्रतिदिन प्रतिभाग किया जाएगा।