फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

खत्म हो गई वैक्सीन, आज नहीं लग सकेगा जीत का टीका

Wed, 30 Jun 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
health,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
महोबा/ कबरई। तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य केंद्रों वैक्सीन खत्म होने से लोग मायूस हैं। मंगलवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों से लोग वैक्सीन न होने पर लौट गए। जिले भर में रोजाना से 65 से 70 केंद्रों पर करीब 5000 लोगों को टीके की खुराक दी जा रही थी।
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को सीएचसी सहित सभी उपकेंद्रों में लोग टीका लगवाने पहुंचे लेकिन वैक्सीन न होने के कारण वैक्सीनेशन कक्ष में ताला लगा देख लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बेलाताल संवाद के अनुसार सीएचसी में टीकाकरण केंद्र पर ताला लटका मिला। वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोग लौट आए। सीएमओ डॉ. मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि वैक्सीन खत्म हो गई है। वैक्सीन आने के बाद फिर से टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

क्या बोले लोग-
-कबरई के विशाल नगर निवासी भगवानदास ने बताया कि पहले वैक्सीन को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां थी लेकिन जब जागरुकता है तो वैक्सीन ही नहीं है। टीका जीत का सिर्फ कागजों में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंद्रा नगर निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा कहना है कि सीएचसी में वैक्सीनेशन कक्ष बंद मिला। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वैक्सीन खत्म हो गई है। ऐसे में तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अधूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed