{"_id":"61003d138ebc3e586f19a9dc","slug":"health-civic-mahoba-mahoba-news-knp642631397","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1.12 लाख बच्चों को मिलेगी विटामिन ‘ए’ की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1.12 लाख बच्चों को मिलेगी विटामिन ‘ए’ की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित आंखों की अन्य बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाने के लिए जनपद में बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू हो रहा है। इस अभियान में जिले के 1.12 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा के निर्देशन पर ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों के माध्यम से नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
यह अभियान बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों में होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेलने ने बताया कि विटामिन ‘ए’ की कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है।