{"_id":"60e09ec88ebc3e55284c2f3c","slug":"health-civic-corona-mahoba-news-mahoba-news-knp638080321","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन 7509 लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन 7509 लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
महोबा। कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरुकता असर दिखने लगा हैं। शनिवार को जिला अस्पताल समेत जिले भर के 66 केंद्रो में टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर 7509 लोगों ने टीके खुराक ली। केंद्रों पर दिन भर भीड़ जमा रही। कई केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में 500 व्यक्तियों के लिए व्यक्ति उपलब्ध कराई गई। जिसमें 210 लोगों को टीके खुराक दी गई। भीड़ की अधिकता के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। जिसके बाद कुछ समय के लिए टीकाकरण रोक दिया गया। सीएचसी अधीक्षक ने अपर उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अरुण कुमार दीक्षित को फोन पर जानकारी दी।
जिस पर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर एक पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी लगवा दी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जी रत्मेले ने बताया कि 7600 के सापेक्ष 7509 लोगों को टीके खुराक दी गई है। वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। अब सोमवार को टीकाकरण होगा।