फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Health and education system is bad, people pass through pits

बदहाल है स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था, गड्ढों से गुजरते हैं लोग

Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Health and education system is bad, people pass through pits
बेलाताल (महोबा )। विधान सभा चुनाव को लेकर बाजार से लेकर चाय की दुकान तक हर तरफ एक चर्चा है कि इस बार चुनाव में कौन जीतेगा। जैतपुर की चाय की दुकानों व पान के डिब्बों में सुबह शाम विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में तीसरे चरण में 20 फरवरी को लोग मतदान करेंगे। जैतपुर के ब्लॉक गेट के निकट भारत चाय वाले की दुकान पर चाय की चुस्की के साथ लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर मन की बात कही। जिसमें लोगों ने क्षेत्र में गड्ढायुक्त सड़के, बदहाल शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि जो इन समस्याओं का हल करेगा उसे ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन

मंगरौल गांव निवासी अनंदी प्रजापति चाय की चुस्की लेते हुए कहते हैं कि जैतपुर का राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विगत कई वर्षों से अध्यापकों की कमी से जूझ रहा है लेकिन अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया। गांव गली से आने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुख्यालय या अन्य स्थानों में जाना पड़ता है। दोनों विद्यालयों में सृजित पदों के सापेक्ष अध्यापक अध्यापिकाएं नहीं है इस बार ऐसा जनप्रतिनिधि हमें चाहिए जो शिक्षा की ओर ध्यान दें ।ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लमौरा गांव निवासी मातादीन कुशवाहा ने कहा हमारा क्षेत्र बेहतर चिकित्सा व्यवस्था से कोसों दूर है। जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्ंिडग आलीशान बना दी गई है लेकिन यहां पद के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई है। अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं न होने पर छोटी-छोटी बीमारियों के लिए बाहर भागना पड़ता है । इस बार ऐसा जनप्रतिनिधि हमें चाहिए जो गरीबों के सुख दुख में काम आवे।
जैतपुर निवासी गया प्रसाद राजपूत ने अपने मन की बात बताते हुए कहते हैं कि जो प्रतिनिधि किसानों के हित की बात करे और किसानों की समस्याओं का निराकरण करे और किसानों को समय से बिजली, खाद भरपूर मिले ताकि क्षेत्र का किसान खुशहाल हो ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है।

अमानपुरा निवासी कामता प्रसाद सेन ने कहा जैतपुर के मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से हादसे का डर बना रहता हैं। उन्होंने कहा जैतपुर में आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने एक यात्री प्रतीक्षालय तक नहीं बनवाया। यात्रियों को गर्मी बरसात सर्दी में सड़क किनारे खड़े होकर यातायात के साधनों का इंतजार करना पड़ता है। इस बार ऐसा प्रतिनिधि होना चाहिए जो जनता का दर्द समझ सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed