महोबा। जीवनदायिनी 108 व 102 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारी 26 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को मजबूर होंगे।
धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सैनी ने कहा कि कर्मचारी कोरोना काल में दिनरात ईमानदारी के साथ ड्यूटी करते हैं। कोरोना काल में मृतक एंबुलेंस कर्मियों को 50 लाख की बीमा राशि का लाभ तत्काल दिलाया जाए। उन्होंने ठेका प्रथा बंद करने, कर्मचारियों को समायोजित करने, एंबुलेंस कर्मियों की नौकरी सुरक्षित करने, कर्मचारियों को एनएचएम में शामिल करने व समान कार्य समान वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की। उपाध्यक्ष सतीश चंद्र ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर शिववीर सिंह चौहान, निर्मल कुमार, देवेंद्र कुमार, शिवचरन, प्रभा, कुलदीप, प्रमोद मौजूद रहे।