फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heads of 31 TB-free Gram Panchayats were honored.

Mahoba News: टीबी मुक्त होने वाली 31 ग्राम पंचायतों के प्रधान हुए सम्मानित

Thu, 26 Mar 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Heads of 31 TB-free Gram Panchayats were honored.
फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-टीबी मुक्त होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करतीं डीएम
महोबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के छतरपुर रोड स्थित कम्युनिटी गार्डन में बुधवार को डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत पहल के तहत टीबी मुक्त होने वाली जनपद की 31 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिन पंचायतों ने अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग, समय पर टीबी उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित कर पंचायतों को टीबी मुक्त करने के मानकों को पूरा किया है, वे अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। डीएम ने चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया और समाजसेवी शिव कुमार गोस्वामी ने भी प्रधानों को प्रशस्ति पत्र सौंपे। डीएम ने निक्षय मित्र टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी मुक्त हो चुकीं ग्राम पंचायतों की सफलता बरकरार रखें। अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस अभियान से जोड़कर जागरुक करें। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके वर्मा, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed