फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Headmistress suspended in case of discrimination against cook

Mahoba News: रसोइया से भेदभाव मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

Tue, 19 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Headmistress suspended in case of discrimination against cook
महोबा। तहसील कुलपहाड़ के प्राथमिक विद्यालय कठवरिया में रसोइयों से भेदभाव और अभद्रता मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत पर हुई जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कठवरिया में कार्यरत रसोइया गीता व स्नेहलता ने कुलपहाड़ तहसील में 16 सितंबर को आयोजित समाधान दिवस में डीएम मृदुल चौधरी से प्रधानाध्यापिका की शिकायत की थी। बताया था कि वह 14 साल से विद्यालय में मिड-डे-मील बनाने का काम करती चली आ रही हैं। प्रधानाध्यापिका नीलू गुप्ता जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भेदभाव करती हैं और आए दिन अभद्रता करते हुए विद्यालय से निकाले जाने की धमकी देती हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दो दिन कार्रवाई न होने पर सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। बीएसए अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका नीलू गुप्ता को निलंबित किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed