फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   He will be on November seven Mahoba

सात नवंबर को महोबा आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 29 Oct 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 29 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
He will be on November seven Mahoba
सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महोबा में परिवर्तन रैली के बाद अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय हो गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने बताया कि मुख्यमंत्री का सात नवंबर को महोबा जिले के कनकुआ गांव में आने का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री कनकुआ गांव में 50
विज्ञापन


मेघावाट सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने से अधिकारी लोहिया गांव के अधूरे पड़े कार्यों को गति देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई हैं। 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड के अति पिछड़े जनपद महोबा में

परिवर्तन महारैली के जरिए विधानसभा चुनाव का विगुल फूंका था। बुंदेलखंड में मोदी की महारैली के बाद अब सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का भी सात नवंबर को  कार्यक्रम तय हो गया है। जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उधर अधिकारी भी लोहिया गांव के आवासों के अधूरे पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यों को पूरा कराने में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि सौर ऊर्जा प्लांट के उद्घाटन के बाद जिले में करीब 50 मेघावाट बिजली अतिरिक्त मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस प्लांट के चालू होने के बाद जिले में बिजली समस्या से निजात मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। शनिवार को डीएम वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, सीओ कुलपहाड़ विनोद सिंह, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कनकुआ गांव पहुंचकर सौर ऊर्जा प्लांट को देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर


सभा कराने के लिए स्थल को देखा। साथ ही हैलीपैड बनाने वाली भूमि का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारी दो घंटे तक गांव में सभास्थल और हैलीपैड स्थल का मंथन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed