फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   he villagers of fraudulent votes commotion, police chased

फर्जी वोट को लेकर ग्रामीणों का हंगमा, पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 02 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 02 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
he villagers of fraudulent votes commotion, police chased
 पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ग्राम सालट में फर्जी वोट पड़ने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जिससे एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर मतदान शुरू कराया। सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने उपद्रव करने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विकासखंड चरखारी की 52 सीटों के लिए मंगलवार को शुरू हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ जुटी रही। चुनाव में किसी भी तरह की धांधली न हो इसके लिए बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। प्रशासन के सख्ती के चलते किसी भी प्रत्याशी के बस्ते पोलिंग बूथ के 200 मीटर दूरी पर नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

 कोतवाली चरखारी के ग्राम सालट में घूंघट की ओट में कई महिलाओं ने दूसरी महिलाओं के वोट डाल दिए, जिससे एक घंटे तक लंबी लाइन लगाने के बाद वोट डालने पहुंची महिलाओं को वोट डालने से मना कर दिया गया। इस पर ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने फर्जी वोट पड़ने पर मतदान बंद करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को लाठी लेकर खदेड़ दिया, सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह और पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद ने हंगामा करने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और पोलिंग बूथों पर बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के आला अफसरों ने अपनी देखरेख में मतदान पुन: शुरू कराया, जिससे पोलिंग बूथ पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी तरह ग्राम रिवई में आधा दर्जन 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कों को पकड़कर थाना खरेला में बैठा लिया गया।
वहीं बराय गांव में पत्नी को हड़काने पर पति को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed