फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   he three drove traders license revoked

तीन गल्ला व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त

Sun, 03 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 03 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
he three drove traders license revoked
नवनिर्मित उप मंडी भवन में कारोबार स्थानांतरित करने से गुरेज
विज्ञापन
कर रहे तीन गल्ला व्यापारी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। नोटिस के बावजूद कोताही पर अड़े व्यापारियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी चरखारी द्वारा की गई कार्रवाई से गल्ला व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
कस्बा खरेला में करोड़ों की लागत से नवीन उप मंडी का निर्माण कराया गया था। पिछले साल से नवीन गल्लामंडी में कारोबार शुरू कराने के लिए टेंडर के माध्यम से दुकानों का आवंटन कर दिया। उधर व्यापारी अस्थाई रुप से किराए के भवन में चल रही मंडी से कारोबार करने में लगे हैं। नवीन मंडी में दुकानदारों के न पहुंचने से गल्ला मंडी का संचालन नहीं हो पा रहा था।

उपजिलाधिकारी द्वारा कई बार गल्ला व्यापारियों को नोटिस देने के बाद भी आढ़तियों ने व्यापार को स्थानांतरण नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने मैसर्स दुर्गा उद्योग, कामदगिरि उद्योग और पूजा उद्योग के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इस कार्रवाई से गल्ला व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर नवीन गल्ला मंडी का संचालन नहीं हो पा रहा है। उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह यदुवंशी ने बताया कि नवीन गल्लामंडी के संचालन में सहयोग न करने पर व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित किए गए है। मंडी सचिव विशंभर तिवारी ने बताया कि नवीन उपगल्ला मंडी का संचालन हर हाल में शुरू कराया जाएगा, ताकि किसानों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed